अनुष्का शंकर को ब्लैकमैल करने वाला शख्स गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए आईएएनएस से कहा, "15 सितम्बर को गिरफ्तार किए गए इस शख्स से पुलिस की पूछताछ जारी है।"
पंडित रवि शंकर ने पुलिस से कहा था कि एक शख्स उनकी बेटी को ई-मेल के जरिए लगातार परेशान कर रहा है। इस आदमी के पास अनुष्का की कुछ तस्वीरें हैं। इस आधार पर पुलिस ने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज की थी।
पंडित रवि शंकर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने फरवरी महीने में दक्षिणी दिल्ली स्थित एक कंपनी को अपना लेपटॉप सुधारने के लिए दिया था।
पुलिस के मुताबिक, "इस शख्स ने अनुष्का के लेपटॉप से कुछ तस्वीरें निकाल ली और उन्हें सार्वजनिक न करने के एवज में उन्हें ई-मेल कर 100,000 डॉलर की मांग कर रहा था। हम पता कर रहे हैं कि उसे लेपटॉप से तस्वीरें कैसे मिली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications