रूसिया मामले की सीबीआई जांच के लिए शिवराज ने मायावती को पत्र लिखा
गौरतलब है कि ट्रेन से दिल्ली से भोपाल लौटते वक्त रूसिया लापता हो गए थे और उनका शव आगरा के समीप मिला था। रूसिया की मौत हत्या है या हादसा, इस पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। रूसिया की मौत की सीबीआई जांच कराने की जरूरत पर बल देते हुए हुए मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को शनिवार को पत्र लिखा।
मायावती को लिखे पत्र में चौहान कहा कि घटना स्थल उत्तर प्रदेश का आगरा जिला है और यदि वह जांच के लिए आग्रह करती हैं तो सीबीआई इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रूसिया 10 सितम्बर को नई दिल्ली से भोपाल एक्सप्रेस से रवाना हुए थे लेकिन अगली सुबह भोपाल नहीं पहुंचे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और बाद में रूसिया का शव आगरा से 30 किलोमीटर दूर रेल पटरी पर पाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications