पाकिस्तान में तालिबान कमांडर की मौत (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार शेर मोहम्मद को चार दिन पूर्व घायल अवस्था में स्वात घाटी के चारबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
स्वात मीडिया सेंटर के अनुसार गंभीर रूप से घायल शेर मोहम्मद ने रविवार को दम तोड़ दिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने निर्दोष लोगों और अधिकारियों की हत्या की बात स्वीकार की थी।
इससे पहले चारबाग इलाके में ही एक अन्य सैन्य कार्रवाई में शेर मोहम्मद के तीन बेटे मारे जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के स्वात घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत 26 अप्रैल को हुई थी। सेना का दावा है कि अब तक हुई सैन्य कार्रवाई में 1,500 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications