थाईलैंड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के प्रवक्ता कर्नल सानसर्न के हवाले से बताया कि 350 नागरिक सुरक्षाकर्मियों सहित सेना और पुलिस की 63 कंपनियां रैली स्थल पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

दुसित जिले में 18 से 22 सितंबर तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अनुसार अनुमान है कि रैली में करीब 30,000 सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी हिस्सा लेंगे।

रैली का आयोजन गठबंधन सरकार का तख्तापलट करने के लिए यूनाईटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) ने किया है।

स्थानीय समयानुसार दिन में एक बजे यूडीडी प्रदर्शनकारी रॉयल प्लाजा पर इकठ्ठा होना शुरू करेंगे जहां से वे मार्च करते हुए प्रिवी काउंसिल के अध्यक्ष जनरल प्रेम तिनसुलअनोन्दा के सि साओ थेवेस स्थित आवास तक जाएंगे।

विरोध प्रदर्शन का मकसद 2006 के फौजी तख्तापलट की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर विरोध जताना भी है। 2006 में हुए फौजी तख्तापलट में प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को सत्ता से बाहर जाना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+