पाकिस्तान में आत्मघाती कार बम हमले में 33 मरे (राउंडअप)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आत्मघाती बम हमला प्रांत की राजधानी पेशावर से 60 किलोमीटर दक्षिण कोहट कस्बे के शिया बहुल इलाके उस्तारजी में हुआ। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसमें 13 विद्रोही मारे गए।

पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट इतना जोरदार था कि 25 दुकानें और एक दो मंजिला होटल मलबे के ढेर में बदल गए। मलबे के ढेर में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यहां पर बचाव अभियान में तेजी लाई गई है।

कोहट पुलिस के प्रवक्ता फजल नईम ने डीपीए से बातचीत में आत्मघाती हमले में 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि 60 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। लोग ईद के लिए खरीददारी करने के लिए बाजारों में जुटे थे कि इतने में विस्फोट हो गया।

अली हसन नाम के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी सफेद रंग की एक कार को बाजार के बीचो-बीच रोक कर विस्फोट किया। विस्फोट में आठ वाहन नष्ट हो गए और बचाव कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय इदी फाउंडेशन एम्बुलेंस सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता अभी तक 38 लोगों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं।

चिकित्सा अधिकारी उमर खान ने कहा, " कम से कम चार घायलों की हालत गंभीर है।" करीब 20 घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया है।

आत्मघाती हमले में मारे गए ज्यादातर लोग शिया समुदाय के हैं। बम हमले के बाद आक्रोशित भीड़ ने घटनास्थल के नजदीक सड़क जाम कर दी और पुलिस पर पत्थरबाजी की।

सुन्नी चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-जांगवी अलामी के प्रवक्ता ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।

खुद को उस्मान हैदर बताने वाले प्रवक्ता ने कोहट में पत्रकारों को फोन पर बताया कि अपने नेता मौलाना अमीन की हत्या का बदला लेने के लिए आत्मघाती हमला किया गया है।

कोहट पाकिस्तान के अशांत कबीलाई इलाके से जुड़ा हुआ है जहां सेना तालिबान के खिलाफ अभियान चला रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+