मंगोलिया में हवाईपट्टी स्थापित करने की भारत की योजना ठंडे बस्ते में

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य एशिया में अपनी रणनीतिक क्षमता बढ़ाने की कोशिशों में जुटे भारत ने मंगोलिया में हवाईपट्टी स्थापित करने की अपनी योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम मंगोलिया में अपनी हवाईपट्टी बनाना चाहते थे लेकिन यह सफल नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में ताजिकिस्तान में ही हमारी अपनी हवाईपट्टी है।"

हाल ही में मंगोलिया के राष्ट्रपति त्साखिया एलबेगदोर्ज की भारत यात्रा के दौरान भी प्रस्तावित हवाईअड्डे पर चर्चा नहीं हो सकी थी। दरअसल वर्ष 2004 में मंगोलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री एन. एन्खबयार की भारत यात्रा में यह विचार सामने आया था और समय मंगोलिया की तरफ से सकारात्मक रूख भी अपनाया गया था।

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीर्घकालीन रणनीतिक सोच के तहत यह मामला काफी समय से लंबित है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में यह मामला अभी तक नहीं आ सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+