स्वाइन फ्लू से 13 की मौत, मृतकों की संख्या 233 हुई (लीड-1)

शुक्रवार को रिकार्ड 372 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में फ्लू से पीड़ितों की संख्या 7374 हो गई है।

महाराष्ट्र में गुरुवार रात पांच लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। तीन लोगों की मौत पहले हो गई थी लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें फ्लू की पुष्टि हुई है। राज्य में मृतकों की संख्या अब 97 हो गई है।

कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से दो और व्यक्तियों की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

ये दोनों मौते बेंगलुरू के राजीव गांधी इंस्टीटयूट ऑफ चेस्ट डिसीजिस(आरजीआईसीडी) में हुईं। 28 वर्षीया पुष्पा की मौत यहां 12 सितम्बर को हुई जबकि 55 वर्षीय रेणुका ने 13 सितम्बर को दम तोड़ा।

अधिकारी ने बताया कि उन दोनों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि 17 सितम्बर को हुई। राज्य में इस बीमारी से हुई 75 मौतों में से 55 अकेले बेंगलुरू में हुईं।

इस बीच राज्य में गुरुवार को इस बीमारी से संक्रमित लोगों के 22 नए मामले सामने आए। इनमें से 19 मामले बेंगलुरू के हैं। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 829 हो गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 98 नए मामले प्रकाश में आए। इनमें से 65 बच्चे हैं। इन्हें लगाकर दिल्ली में सामने आए स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 1687 हो गई।

राजधानी में अब तक एच1एन1 वायरस की चपेट में आकर छह लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने बताया, "अब तक 1687 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 99 प्रतिशत लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है।"

वालिया ने बताया कि कुल मामलों में 777 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा, "सरकार एच1एन1 विषाणु से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में हर तरह की सुविधा मुहैया करा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+