राष्ट्रीय महिला आयोग ने बाल श्रमिकों पर समिति का गठन किया
इस समिति में डा. अवनी याग्निक, प्रीति ओझा और हंसमुख नागदा को शामिल किया गया है। डा. गिरिजा व्यास ने बताया कि उक्त समिति ने जांच कार्य शुरू कर दिया है।
डा. व्यास ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर आदि जिलों से बाल श्रमिकों को निकटवर्ती गुजरात और अन्य प्रदेशों में ले जाकर अवैधानिक रूप से काम करवाने और कुछ मामलों में बाल श्रमिकों की मृत्यु होने की शिकायतें मिलने पर आयोग ने यह कार्यवाही की है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग बाल श्रमिकों की तस्करी संबंधी समस्या पर एक विस्तृत शोध करवाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications