कम उम्र में मद्यपान बढ़ा सकता है शराब पर निर्भरता

अध्ययन के मुताबिक पहली बार मद्यपान के समय वह आनुवांशिक कारक सक्रिय हो सकते हैं जो पहले से ही शराब पर निर्भरता के लक्षणों के प्रति संवेदनशील हैं। जो किशोर 15 वर्ष से कम आयु में ही मद्यपान शुरू कर देते हैं उनमें शराब पर निर्भरता की संभावना अधिक होती है।

अध्ययन की सह लेखिका और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडीसिन (डब्ल्यूयूएसएम) में मनोरोग विषय की सहायक प्रोफेसर अर्पणा अग्रवाल कहती हैं, "कम उम्र में मद्यपान से व्यक्ति में इसकी आदत आसानी से एक समस्या बन सकती है।"

दक्षिण कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर कैरोल ए. प्रेसकोट के अनुसार, "जिन लोगों में शराब के प्रति सक्रिय आनुवांशिक कारक होते हैं उनमें कम उम्र में मद्यपान से शराब पर निर्भरता की गंभीर समस्या हो सकती है।"

अग्रवाल ने 1997-2000 में बेंगलुरू विश्वविद्यालय से सूक्ष्म जीवविज्ञान-रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान में बी. एससी. किया है।

अग्रवाल और उनके साथियों ने आस्ट्रेलिया के 6,257 जुड़वां वयस्कों पर अध्ययन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+