मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार
जिले के राजेपुर थाना-प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर रामगंगा नदी के पुल पर नौशाद अली, रामेश्वर और आदेश को एसओजी और पुलिस के एक साझा दल ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से जब्त की गई एक किलोग्राम हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये है।
सिंह के अनुसार तीनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे मुंबई में सक्रिय के एक गिरोह के लिए पिछले चार वर्षो से मादक पदार्थो की तस्करी का काम करते हैं। तीनों से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications