स्वर्ण भंडार का आठवां हिस्सा बेचेगा आईएमएफ
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार आईएमएफ ने कहा, "बोर्ड ने 403.3 मीट्रिक टन सोना बेचने को मंजूरी दे दी है। इससे 186 सदस्य देशों वाले वित्तीय संस्थान की अपने खर्चो के लिए कर्ज राजस्व पर निर्भरता कम होगी।"
वैश्विक वित्तीय संस्थान ने कहा, " सोना बेच कर जुटाई जाने वाली रकम का कुछ हिस्सा कम आय वाले देशों को रियायती कर्ज के रूप दिया जाएगा। संस्थान सोने की बिक्री इस तरह से करेगा जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण बाजार का कारोबार बाधित न हो।
आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्रास-कान ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कार्यकारी बोर्ड ने गरीब देशों को रियायती दर पर कर्ज देने में आईएमएफ को अधिक सक्षम बनाने के लिए सोने की सीमित बिक्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications