स्वाइन फ्लू से 5 की मौत, मृतकों की संख्या 238 हुई (राउंडअप)

महाराष्ट्र में चार लोगों के इस बीमारी से दम तोड़ देने के साथ ही यहां मृतकों की संख्या 101 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आंध्र प्रदेश में मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार देश में शनिवार को 298 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पीड़ितों की संख्या 7672 हो गई है।

नए मामलों में सबसे ज्यादा 116 दिल्ली के हैं। यहां पीड़ितों की संख्या 1741 हो गई है। महाराष्ट्र के बाद पीड़ितों की संख्या यहां सबसे अधिक है।

शनिवार को सामने आए नए मामलों में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 58 मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां पीड़ितों की संख्या 2342 हो गई है।

इसके बाद तमिलनाडु में 32, आंध्र प्रदेश में 23, कर्नाटक में 21, केरल में 20, हरियाणा में 16, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 7 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित तीन राज्यों में महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 101 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 67 और आंध्र प्रदेश में 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

उधर चंडीगढ़ के दो प्रमुख स्कूलों में छात्रों के एच1 एन1 वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्कूलों को विशेष दिशा निर्देश जारी किया है।

गृह एवं स्वास्थ्य सचिव राम निवास ने आईएएनएस को बताया, "स्कूलों में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के परिणाम या दूसरी परीक्षाएं स्वाइन फ्लू की वजह से प्रभावित न हो पाए।"

चंडीगढ़ में भवन विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल के छह छात्र स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं और इन विद्यालयों से दर्जनों संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने बताया, "चंडीगढ़ के अस्पतालों में अभी तकलगभग 2,300 अभिभावकों ने जांच करवाई हैं। इस दौरान 212 संदिग्ध मामले सामने आए जिसमें 29 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए 29 में से 26 लागों का इलाज हो चुका है जो पूरी तरह से ठीक हैं वहीं तीन लोगों का इलाज अभी चल रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+