कार में दम घुटने से इंजीनियर की मौत
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि नरेला इलाके में पंजाबी कालोनी के अपने आवास के गैरेज में 23 वर्षीय दिनेश कुमार और उसकी 17 वर्षीय महिला मित्र मिली है।
दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकितस्कों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया वहीं किशोरी का इलाज चल रहा है। दिनेश एक निर्माण कंपनी में काम करता था जबकि किशोरी स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोनों एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि वे दोनों गैरेज में शाम छह बजे गए थे और हुंडई की सैंट्रो कार में एयरकंडीशनर चालू कर दिया। दोनों ने 9.30 बजे के करीब घुटन महसूस की और कार का दरवाजा खोल दिया लेकिन इसके तुरंत बाद वे बेहोश हो गए।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोल खत्म होने और एयरकंडीशनर चालू रहने की वजह से कार में जहरीली गैसों से भर गई होंगी जिसकी वजह से दिनेश मौत हुई होगी। पुलिस ने कहा कि उसे अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications