सईद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है पाकिस्तान : मलिक (लीड-1)

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने भारत के उच्चायुक्त शरद सभरवाल से मुलाकात कर उन्हें पाकिस्तान द्वारा अभी तक की गई जांच की विस्तृत जानकारी सौंपी। उसके बाद मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें सबूत चाहिए।"

मलिक की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव ने नई दिल्ली में दोहराया है कि मुंबई हमले के बाद इस्लामाबाद के साथ ठप पड़ी समग्र बातचीत की बहाली पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद से निपटने की सूरत पर निर्भर होगी।

मलिक ने कहा, "हमने जो किया है, उसे सराहा नहीं जा रहा है। जो नहीं किया जा रहा है, उसके लिए हमें दोषी ठहराया जा रहा है।" मलिक भारत की उस आलोचना का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर जांच को आगे नहीं बढ़ा रहा है।

मुंबई हमले के सात आरोपियों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए मलिक ने कहा, "हमने जो किया है, वह कोई भी नहीं कर सकता।"

मलिक ने कहा, "हमने जकी-उर-रहमान लखवी और अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सातों आरोपियों को सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया और उन्हें अदालत में प्रस्तुत किया गया।"

मलिक ने कहा, "हम इस पूरे मामले को एक उचित निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं।" मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपियों के खिलाफ बहुत जल्द ही एक आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।

मलिक ने कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम आरोपियों के खिलाफ पूरी ईमानदारी के साथ मुकदमा चलाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+