आगरा में कैदी ने फांसी लगाई
पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आगरा जिला जेल में शुक्रवार को 45 वर्षीय कैदी नेत्रपाल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय अन्य कैदी नमाज अदा कर रहे थे।
जेल के एक अधिकारी का कहना है कि नेत्रपाल अपहरण और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications