भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में 13 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
पार्टी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जिसमें से शनिवार को 66 उम्मीदवारों की घोषणा की गई। यहां भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन है।
हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश के लिए पार्टी ने 90 और सात उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने की।
इस बैठक में हिस्सा लेने वालों में लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications