मुंबई हमले की जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे : मलिक
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने भारतीय उच्चायुक्त शरद सभरवाल से शनिवार को मुलाकात की और मुंबई हमले की जांच में हुई प्रगति के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी। मलिक ने उसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जांच के विवरणों को प्रस्तुत किया।
मलिक ने कहा, "हम इस पूरे मामले को एक उचित निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं।" मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपियों के खिलाफ बहुत जल्द ही एक आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।
मलिक ने कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम आरोपियों के खिलाफ पूरी ईमानदारी के साथ मुकदमा चलाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications