इंडोनेशिया में भूकंप, 7 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप का केंद्र बाली द्वीप था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भूकंप में कम से कम सात लोग घायल हो गए।
इंडोनेशिया मौसम विज्ञान और भगूर्भ केंद्र ने कहा है कि द्वीप में भूकंप के झटके शनिवार सुबह 6.04 बजे महसूस किए गए थे।
केंद्र के अनुसार इंडोनेशिया में शुक्रवार देर रात भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई थी।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं। यहां दो सितम्बर को भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications