चार्टर्ड एकाउंटेंट पर मंदी का असर नहीं
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को कहा, "भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंटों (सीए) पर मंदी का कोई असर नहीं है, क्योंकि कोई भी कंपनी उनके बगैर अपना प्रबंधन नहीं चला सकती। बड़ी बात यह है कि चार्टर्ड एकाउंटेंट के वेतन में भी कोई कटौती नहीं हुई है।"
अग्रवाल ने यहां चार्टर्ड एकाउंटेंट पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के मौके पर कहा, "हकीकत तो यह है कि नया नियुक्त किया गया सीए भी अपने प्रशिक्षण और गुणवत्ता के आधार पर कहीं भी छह लाख रुपये से अधिक का वेतन पैकेज पा सकता है। संकट के इस दौर में भी सीए की मांग और वेतन, दोनों में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications