घुसपैठ में महत्वपूर्ण वृद्धि नहीं, भारत-चीन संपर्क में : राव
यह पूछे जाने पर कि विवादित सीमा पर घुसपैठों की रिपोर्टों को विदेश मंत्रालय क्या कमतर बताने का प्रयास कर रहा है? राव ने संवाददाताओं से कहा, "वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के सभी हिस्सों पर घुसपैठ की घटनाओं में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है।"
उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि निश्चित सीमा पर सहमति नहीं है। यह कोई नई प्रवृत्ति नहीं है। यह वर्षो से जारी है।
राव ने कहा कि आम धारणा के विपरीत सीमा पर स्थिति दशकों से शांतिपूर्ण है।
राव ने कहा कि इस तरह के मुद्दों से निपटने के लिए सीमा पर तैनात जवानों की बैठक जैसे तंत्र स्थापित हैं और वे बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं।
चीन में भारत की राजदूत रह चुकी राव ने कहा कि दोनों देशों का नेतृत्व महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियमित संपर्क में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications