युवराज के पिता पंचकूला से चुनाव लड़ेंग
इनेलो के महासचिव अजय चौटाला ने शनिवार को योगराज को पंचकूला से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। अजय ने 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने इससे पहले चार सितंबर को 42 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
योगराज ने पत्रकारों से कहा, "जब अजय ने मुझसे संपर्क किया और मुझे पंचकूला से चुनाव लड़ने के लिए कहा, तब मैं उन्हें ना नहीं कह सका। मैं देवीलाल का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और यही कारण है कि मैं इस प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं कर सका।"
अजय ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री रह चुके उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला जींद जिले के उंचना कला क्षेत्र के साथ-साथ सिरसा जिले के एलानाबाद क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे।
राज्य में 13 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। मतगणना का काम 22 अक्टूबर को शुरू होगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications