पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद व्यापारी ने की आत्महत्या (लीड-1)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले किराना व्यापारी आशीष गुप्ता(35 वर्ष), उनकी पत्नी सावित्री गुप्ता(30 वर्ष), बेटी विशाखा गुप्ता(3 वर्ष)और बेटे नमन गुप्ता (डेढ़ वर्ष) के शव शनिवार की सुबह उनके घर से बरामद किए गए। चारों के गले में गहरे घाव हैं और गला रेतकर हत्या की गई है।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक आर .एल. प्रजापति ने आईएएनएस को बताया कि आशीष गुप्ता ने रात दो बजे रोज की तरह बेचने के लिए दूध खरीदा है और उसके बाद ही यह वारदात हुई है। प्रजापति ने बताया है कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि हम सभी आत्महत्या कर रहे हैं इसमें किसी का दोष नहीं है। घटनास्थल पर वह छुरा भी मिल गया है जिससे गले रेंते गए है।
प्रजापति के अनुसार घटनास्थल से मिले पत्र की राइटिंग आशीष की होने की उसके परिजनों ने पुष्टि की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications