हिरण की सींगों व खालों की तस्करी में 2 गिरफ्तार
जिले के सदर थाना-प्रभारी जगदीश सिंह अत्री ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि दीपक वर्मा व मुनीर को शुक्रवार देर रात सदर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे हैं।
अत्री ने कहा कि दोनों के कब्जे से हिरणों की करीब 50 सीगें और तीन खालें जब्त की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पिछले कई सालों से वन्य जीवों की सींगों और खाल की तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। अभियुक्तों से उनके गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications