वैश्विक सुधार तक प्रोत्साहन जारी रहेगा : प्रणब

एक संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा, "लंदन में हाल में हुए जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हमें प्रोत्साहन पैकेज को तब तक समाप्त नहीं करना चाहिए जब तक कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका की अर्थव्यवस्था में सुधार के स्पष्ट संकेत नहीं दिखने लगे।"

लंदन में चार-पांच सितंबर को जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक में अमेरिका के पीट्सबर्ग में 24-25 होने वाली समूह की बैठक के बारे में चर्चा की गई। पीट्सबर्ग की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

मुखर्जी ने कहा, "मैं महसूस करता हूं कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार दिखेगा। हमें कुछ और समय तक इंतजार करना पड़ेगा, जैसा कि पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विकास की दर 6.1 फीसदी रही।"

मुखर्जी ने कहा, "बजट प्रस्ताव तैयार करने के वक्त मेरे लिए यह संभव है कि मैं सभी पहलुओं पर ध्यान दे सकूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+