बुक स्टाल लगाने के मुद्दे पर माकपा-तृणमूल कार्यकर्ता भिड़े
घटना तब हुई जब दोनों विरोधी पार्टियों के लोग राममोहन सरानी दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर एक ही स्थान पर किताबों की अस्थायी दुकान लगाने की मांग कर रहे थे।
दोनों पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता के उत्तरी हिस्से की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल एपीसी बोस रोड और सुकिया स्ट्रीट चौराहे पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "करीब तीन घंटों तक सड़क पर जाम लगा रहा जिससे शहर के उत्तरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आईं। पुलिस के दखल के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।"
उन्होंने कहा, "संघर्ष में कोई भी घायल नहीं हुआ है। इलाके में शुरुआती तनाव के बाद संघर्ष का शांतिपूर्ण निपटारा हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications