स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जेएनयू के छात्र भूख हड़ताल पर
ज्ञात हो कि परिसर में एक ही एंबुलेंस है, जिसमें आक्सीजन सिलेंडर तक की व्यवस्था नहीं है।
छात्र संघ द्वारा आहूत भूख हड़ताल का शनिवार को दूसरा दिन था। छात्रों के इस आंदोलन में सभी पार्टियां शामिल हैं। इसमें आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन शामिल हैं।
इस विश्वविद्यालय में 5,200 से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। ज्यादातर छात्र यहां परिसर में स्थित 15 छात्रावासों में रहते हैं। लेकिन इस परिसर में चार बिस्तरों वाला मात्र एक स्वास्थ केंद्र है, जो छात्रों, प्राध्यापकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की लगभग 20,000 आबादी के स्वास्थ्य की देखरेख करता है।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications