टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक कार के लिए मिला ऋण
टाटा मोटर्स को यह ऋण ऑटोमोटिव सहायता कार्यक्रम के चार सीट वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा इंडिका विस्ता के उत्पादन में सहायता के लिए दिया गया है।
टाटा पूंजी जुटाने में आ रही परेशानी और बिलंब के कारण इस परियोजना से हाथ खींचने का मन बना रही थी। ऋण की घोषणा होने के बाद टाटा इस परियोजना में 250 करोड़ पाउंड का निवेश करेगी।
ब्रिटेन के व्यापार सचिव पीटर मैंडेलसन ने कहा, " सरकार संभावनाओं को पूरी तरह से भुनाने में कार उद्योग की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हम टाटा का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि टाटा ब्रिटेन का समर्थन करती है।"
टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा है, "टाटा ब्रिटेन के ऑटोमोटिव सहायता कार्यक्रम के तहत टाटा इंडिका विस्ता इलेक्ट्रिक कार के विकास और उत्पादन के लिए एक करोड़ पौंड ऋण की सराहना करती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications