कंप्यूटरों की सुरक्षा करेगी नई भाषा
वैज्ञानिकों ने कंप्यूटरों के लिए होम सिक्युरिटी डिस्क्रिप्शन लेंग्वेज (एक्सएचडीएल) विकसित की है। इसमें घरेलू नेटवर्क सुरक्षा के लिए आवश्यक संकेत होंगे।
विभिन्न कंपनियां, बैंक और अन्य संगठन इंटरनेट की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं और साइबर हमलों से बचाव के लिए अलग से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भी बनाते हैं। लेकिन घरेलू कंप्यूटर और छोटे कार्यालयों में रखे कंप्यूटरों पर साइबर हमले का डर बना रहता है। नई भाषा के विकास के साथ जल्दी ही यह डर समाप्त हो जाएगा।
कोरिया के इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकॉम रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईटीआरआई) के विशिष्ट कोड विकसित करने वाले जिओन वू किम और उनके साथियों का कहना है कि घरेलू कंप्यूटरों का इंटरनेट से केवल एक ही जगह से संपर्क होता है।
टीम का कहना है, "घरेलू कंप्यूटरों में जब कोई नई वेबसाइट खोली जाती है तो इस पर घरेलू उपभोक्ता द्वारा तैयार सुरक्षा नियमों को लागू किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications