भारत 'लोकतांत्रिक पाकिस्तान' का मित्र बने : जरदारी
समाचार पत्र 'द नेशन' ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि गुरुवार को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) में जरदारी ने कहा, "हम चाहते हैं कि भारत लोकतांत्रिक पाकिस्तान के मित्रों का हिस्सा हो और इस संबंध में किसी भी भारतीय निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।"
संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में सितम्बर 2008 में 'लोकतांत्रिक पाकिस्तान के मित्र' समूह का गठन किया गया था और इसकी मंत्रिस्तरीय बैठक अप्रैल में टोक्यो में हुई थी। समूह में 12 देश शामिल हैं और इसका उद्देश्य पाकिस्तान को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर समस्या के सौहार्दपूर्ण हल के बिना दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो सकती।
जरदारी ने कहा, "इस मुद्दे को हल होने के बाद हमारी भविष्य की पीढ़ियां सुरक्षित हो जाएंगी।"
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र विजयी रहा है और इसका एक उदाहरण यह है एक पूर्व तानाशाह छिपता घूम रहा है और ब्रिटेन में शरण चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications