थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हजारों जुटे (लीड-1)
बैंकाक के दुसित जिले से लगे गवर्नमेंट हाउस, संसद भवन और प्रिवी काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम तिन्सुलानादा के आवास को शुक्रवार से ही आंतरिक सुरक्षा कानून की कड़ी व्यवस्था में रखा गया है। आंतरिक सुरक्षा कानून रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने पर उन्हें कुचलने की अनुमति देता है।
बारिश और कड़ी सुरक्षा के बावजूद यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) के सदस्य स्थानीय समयानुसार दिन में एक बजे रॉयल प्लाजा पर इकट्ठा होना शुरू हुए। बाद में बारिश में भीग गए प्रदर्शनकारी बारिश से बचने के लिए किसी आसरे की तलाश में देखे गए।
यूडीडी नेताओं ने प्रदर्शन हिंसक न होने देने की बात कहते हुए आधी रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का इरादा जताया है।
यूडीडी के नेता चतुपन फोनपन ने कहा, "हम हिंसा का सहारा नहीं लेंगे" लेकिन अगर कोई तीसरा पक्ष गड़बड़ करता है तो हिंसा भड़क सकती है। हम आधी रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि थाईलैंड गठबंधन सरकार के खिलाफ विद्रोह की संभावन नहीं है क्योंकि सरकार को सेना का समर्थन प्राप्त है।
सेना के कमांडर इन चीफ जनरल अनुपांग पाओजिंदा ने शुक्रवार को कहा था, "मैं हर व्यक्ति को फिर से आश्वस्त करता हूं कि कोई विद्रोह नहीं होगा।"
थाईलैंड सरकार ने सरकार विरोधी रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 10,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के प्रवक्ता कर्नल सानसर्न के हवाले से बताया कि 350 नागरिक सुरक्षाकर्मियों सहित सेना और पुलिस की 63 कंपनियां रैली स्थल पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications