बांग्लादेश का 500 एकड़ भारतीय भूमि पर कब्जा : असम
राज्य के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने पत्रकारों को बताया, "बांग्लादेश ने असम के धुबरी जिले में 189.06 एकड़ भूमि पर अनधिकृत कब्जा कर रखा है, उसके द्वारा बाकी कब्जाई गई भूमि करीमगंज जिले में है।"
बर्मन ने कहा, "करीमगंज जिले में चाय के दो बागान बांग्लादेश के अवैध कब्जे में हैं।"
बर्मन ने कहा कि एक कब्जा वर्ष 1948 में किया गया था और दूसरा कब्जा 1965 में किया गया था।
बर्मन ने कहा, "हमने एक बार फिर केंद्र सरकार से कहा है कि वह ढाका से हमारी भूमि को तत्काल खाली करने के लिए कहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications