लालू ने की सोनिया गांधी से मुलाकात
अपने करीबी लोगों और पूर्व मंत्री प्रेमचंद गुप्ता के साथ लागू ने गांधी से करीब 30 मिनट तक बातचीत की।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने संभावित सीबीआई जांच की बात को दबाते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान यह मुद्दा नहीं उठा।
मीडिया में आई रिपोर्ट में सीबीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एजेंसी को रेल मंत्रालय से जांच के लिए सिफारिश पत्र प्राप्त हुआ है। रेलवे के अधिकारियों ने भी कहा कि मंत्रालय ने कथित नौकरी घोटाले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड में संभावित धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के बारे में उनकी गांधी से बातचीत हुई। राज्य में अगले वर्ष के शुरू में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications