हरियाणा के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती
पहाड़िया ने जब अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की उस वक्त वह मनीमाजरा शहर के ब्रह्माकुमारी सेक्टर में एक धार्मिक समारोह में उपस्थित थे। इसके बाद उन्हें सेक्टर 12 स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं शोध स्नातकोत्तर संस्थान (पीजीआईएमईआर) ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआईएमईआर में दाखिल कर लिया है।
संस्थान की प्रवक्ता मंजु वाडवल्कर ने आईएएनएस से कहा कि पहाड़िया की स्थिति स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज देने व कुछ जांच के लिए अस्पताल में दाखिल किया है।
77 वर्षीय पहाड़िया ने 27 जुलाई को हरियाणा के 15वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने ए. आर. किदवई का स्थान लिया था।
जून 1980 से जुलाई 1981 तक पहाड़िया राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications