अब चुनाव लड़ेंगी कलावती
फसलें बर्बाद होने के बाद महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में बहुत से किसानों ने आत्महत्या की थी और राहुल के भाषण के बाद कलावती किसानों के दुख का प्रतीक बन गई थी।
समिति के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने कहा कि विदर्भ के जलका गांव की निवासी कलावती (48 वर्ष)13 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनेगी।
उल्लेखनीय है कि राहुल ने पिछले वर्ष कलावती के गांव के दौरे में उसका दर्द जाना और 22 जुलाई 2008 को संसदीय भाषण में उसका उल्लेख किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications