स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए चंडीगढ़ में स्कूलों को निर्देश
गृह एवं स्वास्थ्य सचिव राम निवास ने आईएएनएस को बताया, "स्कूलों में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। प्राचार्य यह सुनिश्ति करें कि परीक्षा के परिणाम या दूसरी परीक्षाएं स्वाइन फ्लू की वजह से प्रभावित न हो पाए।"
चंडीगढ़ में भवन विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल के छह छात्र स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं और इन विद्यालयों से दर्जनों संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने बताया, "चंडीगढ़ के अस्पतालों में अभी तकलगभग 2,300 अभिभावकों ने जांच करवाई हैं। इस दौरान 212 संदिग्ध मामले सामने आए जिसमें 29 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए 29 में से 26 लागों का इलाज हो चुका है जो पूरी तरह से ठीक हैं वहीं तीन लोगों का इलाज अभी चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications