नेजल स्प्रे होगी स्वाइन फ्लू के टीके की पहली खुराक
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीडीसी के 2009 एच1एन1 टीकाकरण टास्क फोर्स के प्रमुख जे बटलर के मुताबिक अक्टूबर के पहले सप्ताह से 90,000 स्थानों पर इस टीके की 34 लाख खुराकें वितरित कर दी जाएंगी। यह खुराकें केवल 2 से 49 साल आयु तक के लोगों को दी जा सकेंगी।
बटलर ने कहा, "सरकार ने 19.5 करोड़ खुराकें खरीदी हैं। यह एक बहुत बड़ी व्यवस्था है। पांच निर्माताओं द्वारा तैयार यह टीका देश के 90,000 स्थानों पर मिलेगा।"
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को कहा था कि महामारी के रूप में वैश्विक स्तर पर फैल रहे फ्लू की रोकथाम के लिए अमेरिका 10 प्रतिशत एच1एन1 टीके अन्य देशों को देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications