12वीं कक्षा का गणित का टॉपर पुनर्मूल्यांकन में असफल
शिक्षा विभाग के अनुसार मनीष कुमार ने 12वीं की परीक्षा में गणित में 96 अंक प्राप्त किए थे लेकिन पुनर्मूल्यांकन में उसे केवल 24 अंक ही प्राप्त हुए।
झारखंड अकादमी परिषद (जेएसी) ने जुलाई में 12वीं के परिणामों की घोषणा की थी। मनीष को 600 अंकों में कुल 426 अंक मिले थे। उसे गणित में 96, अंग्रेजी और भौतिकी विज्ञान में 88-88 अंक प्राप्त मिले थे।
अंकों को लेकर छात्रों के विरोध के बाद मनीष की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया,जिसमें उसे गणित में केवल 24 अंक ही मिले।
जेएसी के अधिकारियों के अनुसार मनीष की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में शिक्षकों ने गड़बड़ी की थी। अधिकारियों ने कहा कि दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications