विधायक, भाई के पास 10 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति
अधिकारियों के अनुसार गिरीडीह जिले के जेएमएम विधायक मुन्ना लाल के पास उनके और परिजनों के नाम पर 10.20 करोड़ की अघोषित संपत्ति है।
आयकर विभाग के कर्मचारियों ने 16 सितंबर को मुन्ना लाल और उनके भाई विजय लाल द्वारा चलाई जा रही कंपनियों और घरों सहित 19 स्थानों पर छापे मारे। छापे के दौरान आयकर कर्मचारियों को लाल समूह की कंपनियों से 50 लाख नकद, 200 एकड़ जमीन के कागजात 50 लाख की कीमत के गहने और अन्य चीजें मिलीं।
अधिकारी ने कहा, "लाल समूह की कंपनियां कम राशि का रिटर्न दाखिल कर रहीं थीं। हमने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद की।"
आयकर अधिकारी के अनुसार मुन्ना लाल ने 10.20 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा उनके भाई के कोलकाता और अन्य स्थानों पर फ्लैट हैं जिसका खुलासा दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मुन्नालाल की और संपत्ति की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications