उत्तरी अफगानिस्तान में 5 लोगों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जावजान प्रांत के बाती जदरान मस्जिद में इकट्ठा हुए लोगों पर शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications