चीन में सड़क दुर्घटना में 16 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियांग्झी प्रांत के सूचना कार्यालय ने बताया कि दक्षिणी गुआंगडांग प्रांत की राजधानी गुआंग्झू शहर और उत्तर पूर्वी प्रांत हेलांगजियांग के डाकिंग शहर को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर सुइचुयान काउंटी के समीप एक ट्रक ने एक सड़क मरम्मत वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस वाहन पर 25 लोग सवार थे।
टक्कर के बाद वाहन पुल से नीचे गिर गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। सड़क मरम्मत वाहन जियांग्झी संचार विभाग के राजमार्ग प्रशासन से संबंधित था और ट्रक हेनान प्रांत का था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications