हरफनमौला रोबोट सड़क की साफाई के साथ उठाएंगे कूड़ा
छठे यूरोपीयन फ्रेमवर्क प्रोग्राम के अंतर्गत कुछ ऐसे रोबोट तैयार करने को लेकर काम चल रहा है, जो चलते-फिरते बखूबी से अपने काम को अंजाम दे सकते हैं। यह काम 'डस्टबॉट' शोध कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है।
ये रोबोट विशालकाय शॉपिंग सेंटरों में लोगों को राह दिखाएंगे और उन्हें यह भी बताएंगे कि कौन सी वस्तु दुकान के किस हिस्से में उपलब्ध है। यही नहीं, ये रोबोटो शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की मदद करने के साथ-साथ कई दूसरे तरीकों से उनकी मदद करेंगे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत रोबोट को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वे संग्रहालयों और अतिथि केंद्रों पर लोगों को जानकारियों उपलब्ध करा सकेंगे, यातायात में मदद कर सकेंगे और घर के अंदर और बाहर सफाई का काम भी कर सकेंगे।
भावी 'डस्टक्लीन रोबोट' एक छोटे आकार के हरफनमौला वाहन जैसा होगा। इसकी ऊंचाई 96 सेंटीमीटर और वजन 250 किलोग्राम होगा। यह सड़क की सफाई करने के साथ-साथ वायु की गुणवत्ता की जांच भी करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications