जलवायु परिवर्तन मुद्दे पर मतभेद घटे : अमेरिका
जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार ग्रीनहाऊस गैसों का उत्सर्जन कम करने से संबंधित किसी भी अंतर्राष्ट्रीय समझौते के अस्तित्व में आने के लिहाज से दुनिया के 17 सबसे अधिक कार्बन गैसों का उत्सर्जन करने वाले देशों की भूमिका बेहद अहम है।
जलवायु परिवर्तन पर बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के दूत टोड स्टर्न ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन में दो दिन की बातचीत के दौरान जलवायु परिवर्तन अधिकारियों के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए 'निर्णायक पहल' पर विचार विमर्श किया गया।
स्टर्न ने कहा "जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मतभेदों में कमी आई है।"
स्टर्न की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अगले हफ्ते जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर वार्ताओं का दौर शुरू हो रहा है। विश्व के नेता न्यूयार्क में मंगलवार को होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में इस मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे।
दुनिया के अमीर और विकसित देश मंगलवार को पीट्सबर्ग, पेंसिलवानिया में मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के लिए धन जुटाने पर भी विचार विमर्श करेंगे।
अगले हफ्ते शुरू हो रही इन सभी वार्ताओं का मकसद दिसंबर में कोपेनहेगन में शुरू हो रहे अमेरिका समर्थित सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक समझौते तक पहुंचने के लिए आम सहमति बनाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications