पिछले साल जैसी है चीनी घुसपैठ, चिंता की बात नहीं : सेना प्रमुख
कपूर ने यहां पत्रकारों से कहा, "घुसपैठ या सीमा उल्लंघन की घटनाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले साल की तुलना में ऐसी घटनाओं की संख्या करीब-करीब समान है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। मैं मीडिया से अपील करता हूं कि वह धर्य रखे और इसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करे।"
हाल की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि दोनों देशों को अलग करने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ और चीनी सेना की ओर से गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में अपने आवास पर इफ्तार पार्टी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से कहा था कि सीमा से आ रही जानकारियों में चिंतित होने जैसी कोई बात नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा था कि वह चीनी नेतृत्व के संपर्क में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications