बैतूल में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या
बैतूल, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले किराना व्यापारी आकाश गुप्ता(35), पत्नी सावित्री गुप्ता(30),बेटी विशाखा गुप्ता(3)और डेढ़ साल के बेटे नमन गुप्ता के शव शनिवार सुबह उनके घर से बरामद किए गए। चारों की गला रेतकर हत्या की गई है।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक आर.एल. प्रजापति ने आईएएनएस को बताया, "गुप्ता रोज की तरह रात को दो बजे दुकान के लिए दूध खरीदने गए थे और उसके बाद ही यह वारदात हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications