तनाव भगाना है तो तरबूज खाइए!
शोधकर्ताओं ने 70 लोगों पर परीक्षण किया, जिसके बाद इस बात की पुष्टि हुई कि तरबूज तनाव को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि तरबूज में एक प्रमुख एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो तनाव और थकान को दूर करता है।
फ्रांस के शोधकर्ता सेपिक की मैरी एनी मिलेशी ने एक शोध दल के साथ 70 लोगों पर तनाव विरोधी प्रभाव का मूल्यांकन किया। इस अध्ययन में शामिल 70 में से 35 लोगों को सुपर आक्साइड के कैप्सूल दिये गये जिसके बाद उनमें तनाव में कमी और थकान से राहत मिलने के संकेत मिले।
इन कैप्सूलों में तरबूज में रहने वाले एंटीऑक्सीडेंट थे, जिसका सकारात्मक प्रभाव लोगों पर देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications