फिलीपींस में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहला हल्का भूकंप शुक्रवार को ही स्थानीय समयानुसार शाम 7.53 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई और इसका केंद्र जनरल सैंटोस शहर से 70 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में था।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि दूसरा भूकंप शनिवार सुबह 9.41 बजे आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 थी। इसका भी केंद्र जनरल सैंटोस शहर से 60 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में था।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित मिंडोरो खाड़ी के मध्य में रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications