लाखों डॉलर में बिकी 3 सेंट की डाकटिकट
हांगकांग, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। हांगकांग में एक नीलामी के दौरान 3 सेंट मूल्य वाली चीन की एक डाकटिकट रिकार्ड 332,000 डॉलर में बिकी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'साउथ चायना मार्निग पोस्ट' समाचार पत्र के हवाले से खबर दी है कि शुक्रवार को हुई इस नीलामी में बीजिंग के एक डाकटिकट संग्रहकर्ता ने 1897 के क्विंग राजवंश की इस डाकटिकट को खरीदकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
नीलाम हुई अन्य चीजों में 1916 के चीनी साम्राज्य की 16 डाकटिकटों का पूरा सैट 81,600 डॉलर में नीलाम हुआ। यह मूल्य नीलामी से पहले आंके गए मूल्य से दुगना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications