उपचुनाव में जनता ने दलबदलुओं को खारिज किया

दलबदलकर फुलवारी क्षेत्र से एक बार फिर विधायक बनने की जनता दल (युनाइटेड) के नेता श्याम रजक की तमन्ना धरी की धरी रह गई। कभी लालू प्रसाद के काफी नजदीकी माने जाने वाले श्याम रजक ने जमुई लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनाव लड़ा था परंतु चुनाव हार जाने के बाद उन्होंने जद (यु) का दामन थाम लिया था, परंतु जनता ने उन्हें इस बार भी नकार दिया।

इसी तरह कभी राजद के बड़े नेताओं में शुमार किए जाने वाले रमई राम को भी बोचहा विधानसभा क्षेत्र में हार का मुंह देखना पड़ा। लोकसभा चुनाव के समय राम राजद छोड़कर कांग्रेस के नाव पर सवार हो गए थे परंतु चुनाव हार जाने के बाद उन्होंने जद (यु) का दामन थाम लिया। परंतु राजद के मुसाफिर पासवान ने उन्हें बोचहा में पटकनी दे दी।

बगहा विधानसभ क्षेत्र से भी दलबदल का सहारा लेकर विजय राम ने जद (यु) छोड़ राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा परंतु उन्हें जनता ने नकारते हुए जद (यु) के कैलाश बैठा को जीता दिया।

वारिसनगर में मतदाताओं ने दलबदल कर चुनावी समर में उतरे संजय पासवान को भी नहीं बख्शा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजद में और फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरे संजय पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विश्वनाथ पासवान से हारना पड़ा।

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जद (यु) का दामन छोड़ भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे अभय सिंह का भी जनता ने बेड़ा गर्क कर दिया। यहां तो उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

चेनारी क्षेत्र में तो दो दलबदलु चुनाव मैदान में खम ठोंक रहे थे परंतु दोनों को जनता ने नकार दिया। जद (यु) को छोड़ राजद के टिकट पर ललन पासवान तथा राजद से नाता तोड़ जद (यु) से शिवाधार पासवान मैदान में भाग्य आजमा रहे थे परंतु मतदाताओं ने दोनों दलबदलुओं को हराकर कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम को विजयी बना दिया।

घोसी विधानसभा क्षेत्र में दलबदल कर राजद तथा कांग्रेस से होते हुए जद (यु) में आये अजय सिंह को जनता ने नकार दिया।

उपचुनाव में राजद ने छह, लोजपा ने तीन, जद(यु) ने तीन, भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो सीटों पर विजय हासिल की। इसके अलावा एक सीट बहुजन समाज पार्टी और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के झोली में गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+