छत्तीसगढ़ में लापता 5 सुरक्षाकर्मियों के शव बरामद
नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक में सुरक्षाकर्मियों की मौतों की संख्या अब बढ़कर छह हो गई है। कोबरा के सहायक कमांडेंट मनोरंजन सिंह की मौत शुक्रवार को हुई थी। अब तक 10 नक्सलियों के भी शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया कि लापता सुरक्षाकर्मियों की तलाश में शनिवार को दर्जनों पुलिसकर्मियों और एक हेलीकाप्टर को लगाया गया। जमीनी खोजी दस्ते ने कोबरा बल के पांच जवानों के शव पाए हैं। मृतकों में सहायक कमांडेंट राकेश, एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। नक्सलियों ने इसके जवाब में भारी गोलीबारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications