जलवायु परिवर्तन पर अमीर देश
ब्रसेल्स, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरापीय संघ(ईयू) ने उभरती वैश्विक ताकतों भारत और चीन को पश्चिमी वित्तीय सहायता के बदले में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के स्तर में कटौती करने की चुनौती दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूरापीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुएल बारासो ने गुरुवार को ब्रसेल्स में ईयू के एक सम्मेलन में कहा,"हमें विकासशील देशों के साथ भरोसेमंद वित्तीय प्रतिबद्धता जताने की जरूरत है। इसके लिए समीकरण बड़ा सीधा है। पैसा नहीं तो सौदा नहीं लेकिन अगर ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो कोई पैसा नहीं मिलेगा।"
अगले हफ्ते अमीर देशों के संगठन जी-20 के सदस्य देशों के नेता पीट्सबर्ग में मिल रहे हैं। जलवायु पर्वितन से निपटने के लिए वित्तीय सहायता जुटाना इस सम्मेलन के एजेंडे में सबसे उपर होगा।
यूरोपीय आयोग के आकलन के अनुसार विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन से लड़ने में 2020 तक 100 अरब यूरो की लागत आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications